गैस सिलेंडर फटने से झुलसे दो युवकों की मौत

औरंगाबाद के अगौता थाना क्षेत्र स्थित शाहनगर गांव में दो सप्ताह पूर्व मकान में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे दो युवकों की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों युवकों का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:49 PM (IST)
गैस सिलेंडर फटने से झुलसे दो युवकों की मौत
गैस सिलेंडर फटने से झुलसे दो युवकों की मौत

जेएनएन, बुलंदशहर। औरंगाबाद के अगौता थाना क्षेत्र स्थित शाहनगर गांव में दो सप्ताह पूर्व मकान में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे दो युवकों की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों युवकों का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।

14 नवंबर रात को शाहनगर गांव निवासी अहमद की पत्नी शहीदा द्वारा चूल्हे पर खाना बनाते समय पास में रखे गाड़ी के एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई थी। सिलेंडर में धमाका होने से महिला, बच्चों समेत परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें छह लोगों को दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया था। दिल्ली के अस्पताल से उपचार होने के बाद चार लोगों को घर भेज दिया गया था, जबकि अहमद पुत्र काले खां और आकिब पुत्र यासीन का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान अहमद (53 वर्ष) और आकिब (27 वर्ष) की मौत हो गई। इससे स्वजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। दिल्ली से दोनों मृतकों के शव गांव लाए जाने पर ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया। गोहत्या की फिराक में घूम रहे लोगों को भेजा जेल

शिकारपुर : गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड स्थित साई मंदिर के पास जंगल में कुछ लोग गोहत्या के लिए एकत्रित हुए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लोगों ने गोहत्या की फिराक में आए नगर के मोहल्ला खेल निवासी बली पुत्र रफीक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व उसके तीन सहयोगी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांड को मौके से पकड़ा है, जिसे सुरक्षित गौशाला में भिजवा दिया गया। मुकदमा दर्ज करके उक्त बली पुत्र रफीक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। -संसू

chat bot
आपका साथी