दो महिलाओं ने बैग से साफ कर दी लाखों की नगदी

नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनारो वाली गली में दो महिलाओं ने सर्राफ के यहां आई एक महिला के बैग में रखे पर्स से लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:53 PM (IST)
दो महिलाओं ने बैग से साफ कर दी लाखों की नगदी
दो महिलाओं ने बैग से साफ कर दी लाखों की नगदी

बुलंदशहर, जागरण टीम। नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुनारो वाली गली में दो महिलाओं ने सर्राफ के यहां आई एक महिला के बैग में रखे पर्स से लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी प्रमोद गिरी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उसके भतीजे रिकू गिरी की पत्नी अंजू गिरी किसी काम से मोहल्ला सुनारो वाली गली में आई थी। उसके बैग के अंदर पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कानों के झाले, गले का हार आदि लाखों रुपये के जेवरात रखे हुए थे। सुनारो वाली गली में दो अज्ञात महिलाओं ने बैग के अंदर से पर्स चुरा लिए। कुछ देर बाद पीड़िता को घटना का पता चला, तब तक आरोपित महिलाएं मौके से फरार हो गई थीं। नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के दो गांवों में महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

शनिवार की सुबह करीब दस बजे थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकालकर स्वजन कस्बा ऊंचागांव स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कस्बा ऊंचागांव में भी एक युवक की शुक्रवार रात गृह क्लेश के चलते संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के शव का उसके स्वजन ने बगैर थाना पुलिस को सूचना दिये ही अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों की मौतों के मामले में स्थानीय पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।

chat bot
आपका साथी