गांजे के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

स्याना कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान एक महिला सहित दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:20 PM (IST)
गांजे के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार
गांजे के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान एक महिला सहित दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर में सुरक्षा के मद्देनजर एसआइ सोमवीर सिंह नगर के चांदपुर बस स्टैंड के निकट चेकिग कर रहे थे। तभी थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम गिनौरा नगली निवासी डौली और सुधीर को लगभग 400 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा। कोतवाल ने बताया महिला सहित दोनों आरोपित नगर-क्षेत्र में गांजे की तस्करी का काम करते थे। दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी