नहर में नहाते समय डूबी दो बहनें, तलाश जारी

ककोड़ के रवानी गांव में नहर पर नहाने गई दो सगी बहनें डूब गई। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:28 PM (IST)
नहर में नहाते समय डूबी दो बहनें, तलाश जारी
नहर में नहाते समय डूबी दो बहनें, तलाश जारी

जेएनएन, बुलंदशहर। ककोड़ के रवानी गांव में नहर पर नहाने गई दो सगी बहनें डूब गई। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

गांव रवानी होकर माट ब्रांच गंग नहर होकर गुजर रही है। दोपहर गांव के ही दीपू की 13 वर्षीय पुत्री काजल उर्फ टीना व उसकी छोटी सात वर्षीय बहन गुंजन गांव के ही अजीत के बारह वर्षीय पुत्र दुष्यंत के साथ नहर में नहा रही थी। बताया जाता है कि नहर में नहाने के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में चली गई। जबकि दुष्यंत बच गया। दोनों को डूबता देख दुष्यंत शोर मचाते हुए बाहर निकल आया। जिस पर आसपास नहा रहे युवक दोनों बहनों की तलाश में लग गए। सूचना पर स्वजन भी मौके पर दौड़े और पुलिस को जानकारी थी। थाना पुलिस आसपास के गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों की नहर में तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि इस समय नहर का बहाव बहुत तेज चल रहा है। जिस कारण बच्चियों का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। चाचा भतीजी को लेकर फरार, मुकदमा दर्ज

ऊंचागांव : क्षेत्र के गांव निवासी युवक अपनी रिश्ते में लगने वाली नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना नरसेना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जिसकी तलाश में जुट गई है। नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ गुरुवार को खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री रह गई थी। किशोरी को घर पर अकेली देख आरोपित उसे बहला फुसला कर लेकर फरार हो गया। जबकि आरोपी किशोरी का रिश्ते में चाचा लगाता है। किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ थाना नरसेना में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी को भगा लेकर जाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी