सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

दौलतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित दिल्ली-बदायूं मार्ग पर सोमवार रात दो लोगों को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:18 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

जेएनएन, बुलंदशहर। दौलतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित दिल्ली-बदायूं मार्ग पर सोमवार रात दो लोगों को किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया कि दौलतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय नन्हें खां पुत्र गनी खां मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार रात नन्हें खां गांव में ही खेत की जुताई करने गया था। उसके साथ गांव का 24 वर्षीय रिकू पुत्र रामगोपाल भी था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर में तेल खत्म हो गया। दोनों लोग खेत में ट्रैक्टर खड़ा करके साइकिल से तेल लेने पंप पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों दिल्ली बदायूं मार्ग पर पहुंचे तो उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में मरने वाला रिकू सरकारी अध्यापक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। जबकि नन्हें खां मजदूरी करके अपने बच्चों की पालना करते थे। हादसे से गांव में शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, इस पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं है। अधिकारियों ने अभी तक इस स्थान पर रोड को दर्शाने वाले संकेतक चिन्ह नहीं लगवाए हैं। रोड पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, शौचालय में मिला शव

संवाद सूत्र, दानपुर: दौलतपुर गांव में मंगलवार सुबहवृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वृद्धा का शव घेर के शौचालय में पड़ा मिला। बताया गया है कि वृद्धा सुबह शौच के लिए अपने घेर में गई थीं। पुलिस वृद्धा की मौत ब्रेन हेमरेज से मान रही है। वहीं वृद्धा के स्वजन ने पहले घटना को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि परिवार के कुछ लोगों से उनका जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते किसी ने वृद्धा की हत्या की है। बाद में लोगों के समझाने पर स्वजन शांत हो गए। उन्होंने बिना पुलिस कार्रवाई के वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया कि गांव निवासी शांति देवी (85) वर्ष पत्नी मुन्नालाल सुबह में शौच के लिए गई थी। शौचालय में उनकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामे को देखते हुए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी, लेकिन वृद्धा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। बाद में परिजनों ने भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसी कारण शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी