बरौली बवाल के दो और नामजद आरोपित गिरफ्तार

स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर में मामूली विवाद को लेकर ठाकुर व मुस्लिम समुदाय के लोगों में मचे बवाल के बाद दोनों समुदाय की अलग-अलग तहरीर के साथ पुलिस ने अपनी ओर से भी दोनों समुदाय के 45 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
बरौली बवाल के दो और नामजद आरोपित गिरफ्तार
बरौली बवाल के दो और नामजद आरोपित गिरफ्तार

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली वासुदेवपुर में मामूली विवाद को लेकर ठाकुर व मुस्लिम समुदाय के लोगों में मचे बवाल के बाद दोनों समुदाय की अलग-अलग तहरीर के साथ पुलिस ने अपनी ओर से भी दोनों समुदाय के 45 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एसएसआइ महीपाल सिंह व एसआइ सचिन बालियान ने बवाल के दो और नामजद आरोपित गोलू व रिफाकत को भी गिरफ्तार किया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं गांव में सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। विदित हो कि गुरुवार को रास्ते में बुग्गी निकालने को लेकर ठाकुर व मुस्लिम समुदाय के लोगों में मारपीट व पथराव हो गया था। वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष के 45 आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी