ट्रक के चालक और हेल्पर को पीटा

खुर्जा में ट्रक के चालक और हेल्पर को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपित फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:31 PM (IST)
ट्रक के चालक और हेल्पर को पीटा
ट्रक के चालक और हेल्पर को पीटा

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में ट्रक के चालक और हेल्पर को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपित फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सिकंदराबाद निवासी सोहिल ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। रविवार सुबह वह हेल्पर छोटे के साथ ट्रक लेकर अलीगढ़ जा रहा था। क्षेत्र में हाईवे पर गांव वाजिदपुर के निकट उसने ट्रक ढाबे पर रोक लिया। जहां चाय पीने के दौरान चार आरोपितों से सोहिल की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने गाली-गलौच की और उसके बाद ट्रक चालक-हेल्पर को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग निकले। जिसके बाद दोनों ने अपना उपचार कराया। साथ ही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अवैध पार्किंग से दबा यात्री शेड

स्याना। नगर के बीचो बीच बुलंदशहर-स्याना-गढ़ हाईवे मार्ग स्थित पीरपातला पार्क के बाहर नगर के बस स्टैंड पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग बनाकर चालक अपने वाहनों को खड़ा कर रहे है। जिस कारण बस स्टैंड पर दिन भर अवैध रूप से खड़े वाहनों का कब्जा रहता है। वहीं यात्री शेड को भी दबा दिया है। लेकिन पुलिस-प्रशासन व पालिका अधिकारियों का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। नगर के पीरपातला पार्क के बाहर नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बस अड्डे का निर्माण कराया गया है। जबकि क्षेत्रिय विधायक व सांसद निधि द्वारा बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाए गए है। लेकिन दिन निकलते ही स्टैंड पर अवैध रूप से पार्किंग बनाकर वाहनों का कब्जा हो जाता है। जिस कारण स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय केवल शो पीस बनकर खड़े है। वहीं नगर से गुजरने वाली बसें भी पालिका द्वारा बनाए गए बस स्टैंड पर नहीं पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को बसों में यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बस स्टैंड पर खड़े वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी