नीम नदी पर नए पुल से यातायात को मिलेगी रफ्तार

बुलंदशहर जेएनएन। जिले में लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हो चुके पुल की जगह नए पुल निर्माण की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:45 PM (IST)
नीम नदी पर नए पुल से यातायात को मिलेगी रफ्तार
नीम नदी पर नए पुल से यातायात को मिलेगी रफ्तार

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हो चुके पुल की जगह नए पुल निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने जहांगीराबाद- दौलतपुर कलां अन्य जिला संपर्क मार्ग पर पुराने पुल को तोड़ कर नए पुल निर्माण कराने की योजना तैयार कर ली है। नए पुल निर्माण से यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग ने जहांगीराबाद- दौलतपुर कलां अन्य जिला संपर्क मार्ग जिले की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। लोक निर्माण विभाग ने नीम नदी पर बने जर्जर पुल को तोड़ कर नया पुल बनाने के लिए काम शुरू करा दिया है। विभाग ने नदी पर नया पुल निर्माण करने के लिए यातायात को डायवर्ट करने के लिए पुल के बराबर से नया रास्ता तैयार करने में जुटा है। नदी में छह पाइप डालकर विभाग ने दूसरा रूट तैयार कर रहा है। विभाग यातायात को निकालने के लिए इस दूसरे मार्ग पर खडंजा लगाएगा। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की पेरशानी नही उठानी पड़े। नए रूट से वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद ही जर्जर पुल को तोड़ने की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। पुल निर्माण के बाद यातायात को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं विभाग जहांगीराबाद-दौलतपुर कलां मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन को एस्टीमेट तैयार करके भेज चुका है। सड़क चौड़ीकरण के बाद बनने वाले नए पुल का महत्व और भी अधिक बढ़ जाएगा। शीघ्र ही विभाग पुल निर्माण का कार्य शुरू करा देगा।

..

पुल पर एक नजर

पुल की चौड़ाई - सात मीटर

पुल की लंबाई - 40 मीटर

अनुमानित लागत - 60 लाख रुपये

..

इन्होंने कहा..

जहांगीराबाद-दौलतपुर कलां मार्ग पर लगभग 60 लाख रुपये से नए पुल निर्माण कराया जाएगा। पुल निर्माण के लिए यातायात को निकालने के लिए पुल के बराबर में नया रूट बनाया जा रहा है। शीघ्र ही पुल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग खंड-2

chat bot
आपका साथी