मक्का की अधिक पैदावार के लिए किसानों को दिए टिप्स

अनूपशहर में जनपद में किसानों द्वारा बडे़ पैमाने पर मक्का की फसल की जा रही है किसान अपने खेत में अधिक पैदावार लेने के लिए वैज्ञानिक विधि को अपना कर अधिक मुनाफा कमाए। इस संदर्भ में कृषि रक्षा विशेषज्ञों ने किसानों को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:39 PM (IST)
मक्का की अधिक पैदावार के लिए किसानों को दिए टिप्स
मक्का की अधिक पैदावार के लिए किसानों को दिए टिप्स

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में जनपद में किसानों द्वारा बडे़ पैमाने पर मक्का की फसल की जा रही है, किसान अपने खेत में अधिक पैदावार लेने के लिए वैज्ञानिक विधि को अपना कर अधिक मुनाफा कमाए। इस संदर्भ में कृषि रक्षा विशेषज्ञों ने किसानों को जानकारी दी गई।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने किसानों को अवगत कराया कि मक्का की खेती को वैज्ञानिक तरीके से किया जाए तो किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मक्का का पौधा निकलने के बाद दस दिन में ही मक्का के तने में अंदर की ओर तना छेदक सुंडी लगनी प्रारम्भ हो जाती है। जिससे पौधा सूखने लगता है। इससे बचने के लिए किसान स्थानीय कृषि रक्षा इकाई पर सम्पर्क करके वहां से दवा लेकर स्प्रे करे, प्रथम बार में स्प्रे अल्फामेथिरन 250 मिली, प्रति एकड़ तथा दस दिन बाद सायपरमेथ्रिन 250 मिली प्रति एकड़ व पीलापन रोकने के लिए 250 ग्राम जिक ईडीटीए मिलाकर स्प्रे करे। इससे फसल पर एक साथ चमक आ जाएगी और पौधा तेजी के साथ विकास करेगा। एक माह का पौधा होने पर आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव करे। किसान डीएपी व यूरिया की मात्रा भी संतुलित अवस्था में ही प्रयोग करे। समय समय पर अपने खेत की मिटटी की जांच कराते रहे।

chat bot
आपका साथी