गंगा में नहाते वक्त तीन युवक डूबे, दो को बचाया

बुगरासी में ग्राम भगवानपुर में गंगा में नहाते वक्त स्याना निवासी तीन युवक गहरे जल की चपेट में आने से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि एक लापता हो गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी एक युवक का पता नहीं चल सका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:01 PM (IST)
गंगा में नहाते वक्त तीन युवक डूबे, दो को बचाया
गंगा में नहाते वक्त तीन युवक डूबे, दो को बचाया

जेएनएन, बुलंदशहर। बुगरासी में ग्राम भगवानपुर में गंगा में नहाते वक्त स्याना निवासी तीन युवक गहरे जल की चपेट में आने से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने दो युवकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि एक लापता हो गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी एक युवक का पता नहीं चल सका। स्याना निवासी अजय पुत्र रघुवर अपने साथियों के साथ क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए आया था। तीनों गंगा में नहा रहे थे। नहाते वक्त तीनों अचानक गहरे जल की चपेट में आने से बहने लगे। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों को डूबता देख गंगा घाट पर उपस्थित स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इनमें से दो को सकुशल बचा लिया गया जबकि अजय पुत्र रघुवर का पता नहीं चल सका। गहरे जल की चपेट में आने से अजय डूब गया। अजय की तलाश की जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। काफी प्रयास के बाद भी अजय का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के चलते गंगा में जल का बहाव व जल स्तर काफी अधिक है। अजय की तलाश के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। छुरी के साथ युवक दबोचा

अहमदगढ़ । थाना पुलिस ने अवैध छुरी रखने के मामले में क्षेत्र के गांव सयालरी निवासी धर्मेंद्र को शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहासू-सयालरी मोड़ से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक छुरी नाजायज बरामद कर उसका चालान किया है।

chat bot
आपका साथी