दो लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

दहेज में दो लाख रुपये व बाइक न देने पर महिला को तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने विरोध किया तो कई दिन तक भूखा रखने के बाद खाना मांगा तो देवर ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो हत्या की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:46 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:46 AM (IST)
दो लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
दो लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

जेएनएन, बुलंदशहर। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक न देने पर महिला को तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने विरोध किया तो कई दिन तक भूखा रखने के बाद खाना मांगा तो देवर ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो हत्या की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ऊपरकोट की रहने वाली पीड़िता की शादी साढ़े तीन साल पहले दिल्ली के जाफराबाद के युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक ने कारोबार के लिए दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इंकार किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन चंद रोज बाद ही उसका खाना तक बंद कर दिया। कई दिन भूखा रखा, खाना मांगा तो देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर हत्या तक करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उसका पति आया और उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दहेज नहीं मिला तो दिया तलाक

संवाद सूत्र, शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीरा निवासी रहीस अहमद की पुत्री सुहालिया परवीन ने पति समेत ससुरालजनों पर आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दिसंबर 2019 को साजिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम मालागढ़ थाना अगौता के साथ शादी हुई। जिसमें करीब सात लाख रुपए का दान दहेज दिया गया। लेकिन ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। जिसको लेकर मारपीट एवं उत्पीड़न करते थे।आरोपित है कि देवर वसीम उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने कहा कि उसके पति साजिद ने अपने परिजनों के समक्ष तीन बार तलाक कहते हुए तलाक दे दिया। पीड़िता ने मायके वालों को सारी जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी