चोरों ने लाखों रुपयों का सामान किया चोरी

खुर्जा देहात क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होने लगे हैं। चोरों ने दो मकानों से नगदी-जेवरात और कई मकानों से मोबाइल चोरी कर लिए। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:25 PM (IST)
चोरों ने लाखों रुपयों का सामान किया चोरी
चोरों ने लाखों रुपयों का सामान किया चोरी

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा देहात क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होने लगे हैं। चोरों ने दो मकानों से नगदी-जेवरात और कई मकानों से मोबाइल चोरी कर लिए। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

सोमवार रात को चोरों ने क्षेत्र के गांव भटवारा में धावा बोल दिया। चोर गांव निवासी मंगल सैनी के मकान में दीवार कूदकर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने उनके मकान से सोने-चांदी के जेवरात, करीब 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। जिसके बाद चोरों ने नानक कश्यप के घर से 30 हजार रुपये और दो दो मोबाइल चोरी कर लिए। वहीं गांव निवासी भिक्की, सोहनपाल, राजेंद्र व मिठ्ठनलाल के घर नौ मोबाइल चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह को पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई, तो उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच की। मामले में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। विधवा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दी तहरीर

अरनिया। विधवा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने बताया कि वह अपने घर पर रविवार शाम को बर्तन साफ कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक घर में घुस आया। जिसने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी