बैठक में किसानों की समस्या पर हुआ मंथन

खुर्जा में गांव बादौली में भाकियू महाशक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्या पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:46 PM (IST)
बैठक में किसानों की समस्या पर हुआ मंथन
बैठक में किसानों की समस्या पर हुआ मंथन

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में गांव बादौली में भाकियू महाशक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्या पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई।

रविवार को गांव बादौली में आयोजित बैठक के दौरान भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के लिए जिन गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। उन गांवों के किसान परिवारों के युवाओं को नौकरी दी जाए। पहले स्थानीय लोगों को नौकरी में वरीयता दी जाए और उसके बाद बाहर के लोगों को नौकरी दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। साथ ही उन्होंने गांवों में संगठन का विस्तार किया। इसमें आस मोहम्मद, रितेश जादौन, रिकू सिंह, संजीत कुमार, आशुतोष शर्मा आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

स्याना। भाजपा महिला मोचर की कार्यकर्ताओं ने नगर में सदस्यता अभियान चलाया। रविवार को नगर के बुगरासी बस स्टैंड के निकट आयोजित सदस्यता कैंप का शुभारंभ क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। विधायक ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार में महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। महिला मोर्चा की मडल अध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में पूरी तरह सुरक्षित है। आज प्रदेश में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। संजू चौधरी ने बताया कि कैंप में 80 लोगों को पार्टी का नया सदस्य बनाया गया है। इस दौरान सीमा प्रधान, दिपांशी त्यागी, ममता चौहान, छाया चौहान, नीतू सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी