कूमल लगाकर टायल्स शोरूम में चोरी

कूमल लगाकर चोरों ने टायल्स शोरूम से एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 10:56 PM (IST)
कूमल लगाकर टायल्स शोरूम में चोरी
कूमल लगाकर टायल्स शोरूम में चोरी

बुलंदशहर, जेएनएन। कूमल लगाकर चोरों ने टायल्स शोरूम से एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव मुनि निवासी हरिओम शर्मा का गांव में ही टायल्स शोरूम है। जिस पर सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कूमल लगाकर शोरूम में प्रवेश कर गए। चोरों ने शोरूम से पीतल की टंकियों के तीन बाक्स चोरी कर लिया। जिनकी कीमत करीब एक लाख से अधिक थी। मंगलवार सुबह को पीड़ित जब दुकान पर पहुंचा, तो उसे चोरी की जानकारी हुई। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच की और पीड़ित को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। तीन पशु चोरी होने से ग्रामीणों में रोष

अरनिया : तीन पशु चोरी होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में पीड़ित पशुपालक ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव रुदरी निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके पशु घेर में बंधे हुए थे। सोमवार रात चोर उनके घेर में पहुंच गए और तीन पशुओं को चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए घेर पर पहुंचे, तो पशु गायब थे। जिस पर उन्हें पशु चोरी की जानकारी हुई। जानकारी होने पर काफी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने जंगल समेत अन्य स्थानों पर घूमते हुए पशुओं की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पशु चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी