महिला ने लगाई फांसी, फंदा ढीला होने से बची जान

गृह क्लेश में एक महिला साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। फंदा ढीला होने के कारण वह बेड पर गिरकर बेहोश हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टंी मिल गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:56 PM (IST)
महिला ने लगाई फांसी, फंदा ढीला होने से बची जान
महिला ने लगाई फांसी, फंदा ढीला होने से बची जान

बुलंदशहर, जेएनएन। गृह क्लेश में एक महिला साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। फंदा ढीला होने के कारण वह बेड पर गिरकर बेहोश हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टंी मिल गई।

थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला की सोमवार रात अपने ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। गनीमत रही कि फंदा ढीला होने के कारण वह बेड पर गिरकर बेहोश हो गई। महिला के स्वजन का शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। जानकारी मिलते ही एसओ देहात नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा खोलकर महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि महिला ने होश में आने पर गृह क्लेश में फांसी लगाने की बात कही है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टंी मिल गई। करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

ककोड़ : चोला चौकी के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी मोनू का सातवीं में पढ़ने वाला 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण सोमवार रात कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे आननफानन में बुलंदशहर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान किशोर की मंगलवार मौत हो गई। स्वजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से स्वजनो में कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी