इतने महान थे कल्याण, अंतिम यात्रा में सभी दलों ने दिया सम्मान

जेएनएन बुलंदशहर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की छवि भले ही हिन्दुत्ववादी थी लेकिन उनका सम्मान छोटे-बड़े सभी दलों के लोग करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM (IST)
इतने महान थे कल्याण, अंतिम यात्रा में सभी दलों ने दिया सम्मान
इतने महान थे कल्याण, अंतिम यात्रा में सभी दलों ने दिया सम्मान

जेएनएन, बुलंदशहर

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की छवि भले ही हिन्दुत्ववादी थी लेकिन उनका सम्मान छोटे-बड़े सभी दलों के लोग करते थे। इसका नजारा उनकी अंतिम यात्रा से लेकर अंत्येष्टि तक में दिखाई दिया। हर उम्र, हर वर्ग, हर दल और हर धर्म के लोगों ने उनको नरौरा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा से लेकर नरौरा के राजघाट पर अंतिम संस्कार तक भाजपा नेताओं के साथ ही सभी दल के कार्यकर्ता व नेता दिखाई दिए। विपक्षी दलों ने अपने कार्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही विपक्षी दलों के कुछ नेता और पदाधिकारी अलीगढ़ से शुरू हुई अंतिम यात्रा में शामिल रहे। विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचे और पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपनी कृतज्ञता जताई। राजनीति का वटवृक्ष और प्रयोगशाला बना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जीवन अपने ही नहीं बल्कि दूसरे दलों को भी प्रभावित करता रहा है। यही कारण रहा कि कुशल संगठन कर्ता व पारदर्शी प्रशासक की अंतिम यात्रा में सभी की आंखे नम दिखी और मुंह पर जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी तुम्हारा नाम रहेगा और कल्याण सिंह अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे रहे।

सदैव प्रेरणा देते रहेंगे कल्याण सिंह के विचार : योगी

जागरण संवाददाता, नरौरा (बुलंदशहर) : नरौरा के बसी घाट पर कल्याण सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के नायक और उत्तर प्रदेश में दलितों गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की आवाज व सुशासन के प्रणेता कल्याण सिंह की अंतिम विदाई महानायकों जैसी सम्पन्न हुई है। कहा कि ईश्वर हम सभी को इतना साम‌र्थ्य दें कि उनके संकल्पों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर सके। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार व कृतित्व सदैव प्रेरणा व प्रकाश प्रदान करते रहेंगे। उन्होने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाति की कामना की।

chat bot
आपका साथी