पीएम को बताई उन्नत किस्म के बीजों की तकनीक

जेएनएन बुलंदशहर जलवायु परिवर्तन किसानों के लिए चुनौतियां बनती है लेकिन इन परिस्थितियों में देश के प्रगतिशील न केवल पैदावार बढ़ा रहे हैं बल्कि अपनी तकनीक से अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:00 PM (IST)
पीएम को बताई उन्नत किस्म के बीजों की तकनीक
पीएम को बताई उन्नत किस्म के बीजों की तकनीक

जेएनएन, बुलंदशहर : जलवायु परिवर्तन किसानों के लिए चुनौतियां बनती है, लेकिन इन परिस्थितियों में देश के प्रगतिशील न केवल पैदावार बढ़ा रहे हैं बल्कि अपनी तकनीक से अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बने हुए हैं। मंगलवार को इसी विषय को लेकर प्रधानमंत्री ने देश के पांच किसानों से वार्ता की। इसमें जिले के जलालपुर करीरा निवासी प्रगतिशील किसान कुलवंत सिंह ने भी पीएम ने उनकी सफलता का मंत्र जाना। उनके उन्नत किस्म के बीजों के उत्पादन एवं कृषक उत्पादन समिति के बारे में जानकारी हासिल की।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में मंच सजाकर एलईडी लगाई गई। जिले के किसानों को बुलाकर उन्हें यह सजीव प्रसारण दिखाया गया। पीएम से वार्तालाप कर कुलवंत सिंह जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। किसानों ने उनके द्वारा उन्नत खेती करने की तकनीक सीखी। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत ने किसानों को बीज से लेकर अंतिम उत्पादन तक की गतिविधियों से परिचित कराया। डा. विवेक राज ने भी आधुनिक तकनीक से खेती-किसानी करने की जानकारी दी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने कहा कि किसान भाई मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फसल उत्पादन की जानकारी दी। डा. मनोज कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिव कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, पूरन सिंह चौहान, पीएन पाल सहित कुलदीप, ओमपाल, उदय सिंह, अशोक कुमार, शीश पाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

किसानों के कल्याण के लिए किए जाएंगे कार्य

बुलंदशहर : जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा नेता डीके शर्मा काबिज हो गए। भाजपा ने ईमानदार छवि के जमीन से जुड़े नेता डीके शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। डीके शर्मा के हाथों में सहकारी बैंक प्रबंध समिति की कमान आने पर बैंक विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन डीके शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं। डीके शर्मा वर्तमान में फिलहाल भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने डीके शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। डीके शर्मा ने निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं। नवनिर्वाचित चेयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी जाने वाली हर जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाई हैं। अब चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। सभी को साथ लेकर सहकारी बैंकों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। सबसे मुख्य बात यह है कि सहकारी बैंक किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी होता है। किसानों के हितों के लिए ईमानदारी और निष्ठा व पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। किसानों के कल्याण के लिए कार्य किए जाएंगे। डीके शर्मा इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए जनता की आवाज को प्रमुखता के साथ उठाया था।

chat bot
आपका साथी