दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी

जेएनएन बुलंदशहरबोर्ड बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी कर्मियों के हड़ताल पर रहने से नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।र्मी हड़ताल पर हैं। शनि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM (IST)
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी

जेएनएन, बुलंदशहर:बोर्ड बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी कर्मियों के हड़ताल पर रहने से नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बीते 17 जून को तहसील मार्ग स्थित जलकल विभाग परिसर नगरपालिका की बोर्ड बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें बैठक रूम के बाहर बैठक चेयरपर्सन पति हाजी रफीक फड्डा और कुछ सभासदों में कहासुनी हो गई थी। मामले में सभासद और चेयरपर्सन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं सफाई कर्मियों ने भी कुछ सभासदों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। शनिवार को दूसरे दिन भी सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे। ऐसे में कूड़ा उठान नहीं होने के कारण कई कालोनियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण कालोनी के लोग परेशान हैं। वहीं गंदगी पड़ी रहने के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उधर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद ने बताया कि सफाई कर्मियों से लगातार कार्य पर आने को कहा जा रहा है।

सिकंदराबाद ब्लाक के 40 ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ

बुलंदशहर: ग्राम पंचायत के उप चुनाव के बाद कोरम पूरा होने व शासन के आदेश पर निर्वाचित 40 ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद 91 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नही ले सके। चूंकि ग्राम सभा मे ग्राम सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। जबकि दुल्हेरा ग्राम प्रधान पर चुनी गई महिला प्रत्याशी की मौत हो गई थी। जिसके लिए उपचुनाव कराए गए थे। उपचुनाव के बाद दुल्हेरा ग्राम पंचायत पर चुनी गई महिला प्रधान व शेष कोरम पूरा न होने शपथ नही ले सके ग्राम प्रधान व सदस्यों को एडीओ पंचायत सुभाष सिंह ने वर्चुअल तकनीक के माध्यम से ग्राम सभा के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई। कुछ ग्राम पंचायतों में लेखपालों ने ग्राम सभाओं में निर्वाचित प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान 40 ग्राम प्रधान 428 ग्राम सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी