बारिश से जमीन में धस गया रास्ता

शहर में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शहर के ऊपरकोट मोहल्ला में बारिश के चलते रास्ता जमीन में धंस गया। जिससे आस-पास के मकान और एक धार्मिक स्थल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। शहर की अधिकांश कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:11 PM (IST)
बारिश से जमीन में धस गया रास्ता
बारिश से जमीन में धस गया रास्ता

जेएनएन, बुलंदशहर। शहर में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शहर के ऊपरकोट मोहल्ला में बारिश के चलते रास्ता जमीन में धंस गया। जिससे आस-पास के मकान और एक धार्मिक स्थल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। शहर की अधिकांश कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगरपालिका द्वारा शहर के नालों की बेहतर सफाई करने का दावे की पोल बारिश खोल रही है। रविवार की सुबह तक लगातार हुई बारिश से शहर पाश कालोनियों से लेकर शहर के नीचले स्थानों पर बसी कालोनियों में जलभराव हो गया है। नालों की पूरी सफाई नहीं होने और सीवर लाइन बिछा रही कंपनियों द्वारा शहर की कई कालोनियों में सड़क नहीं बनाने से सड़क के धंसने और कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला सफाई ठीक प्रकार से नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से नगरपालिका द्वारा कराई गई नाला सफाई पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। शहर के ऊपर कोट मोहल्ला स्थित अबु बकर मस्जिद के समीप के का रास्ता बारिश के चलते कट गया। रास्ता के जमीन में धंसने से आस-पास के मकान और मस्जिद खतरा मंडराना शुरू हो गया है। सड़क के आस-पास बने मकानों में रहने वाले लोग जलभराव से मच्छर और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।

शहर के नालों पर नजर

बड़े नाले - 12

छोटे नाले - 33

इन्होंने कहा..

शहर के नालों की सफाई पहले ही कराई जा चुकी है। शहर जलभराव नहीं हो इसके लिए एक विशेष टीम तैयार की गई है। जो नाले में आने वाले कचरे को साफ कर समुचित जल निकासी कर रहे हैं।

- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगरपालिका

chat bot
आपका साथी