समूह पर गांव की सरकार का भी जिम्मा

महिलाओं को एकजुट कर कारोबार से जोड़ सफलता की कहानी लिखने वाली महिलाओं ने अपनी दूरदर्शिता को पंचायत चुनाव में भी साबित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:24 PM (IST)
समूह पर गांव की सरकार का भी जिम्मा
समूह पर गांव की सरकार का भी जिम्मा

बुलंदशहर, जेएनएन। महिलाओं को एकजुट कर कारोबार से जोड़ सफलता की कहानी लिखने वाली महिलाओं ने अपनी दूरदर्शिता को पंचायत चुनाव में भी साबित किया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने पंचायत चुनाव में अप्रत्यशित जीत दर्ज की है। जिससे अब उनके कंधों पर समूह के साथ गांव की सरकार की भी जिम्मेदारी आ गई है।

जनपद में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 3200 से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित हैं। समूह की महिला जहां एकजुट हो स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। वहीं, पहली बार गांव की सरकार की बागडोर संभालने को पंचायत चुनाव मैदान में उतरी थी। पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए समूह की तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कर पंचायत चुनाव में ताल ठोकी थी।

पंचायत चुनाव में समूह की महिलाओं की एकजुटता का ऐसा परिणाम आया कि इन्होंने विभिन्न ब्लाक में सात ग्राम प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा छह पंचायत सदस्य पद पर दमदार जीत दर्ज की है। समूह सदस्यों की जीत से सरकार की योजनाओं के साथ ही गांव के विकास को भी अब धार मिलेगी। मिशन कार्यालय से महिलाओं की जीत का ब्यौरा निदेशालय को भी भेज दिया गया है।

..

ब्लाकवार विभिन्न पदों पर एक नजर

ब्लाक - प्रधान - क्षेत्र पंचायत सदस्य

ऊंचागांव - 01 - 00

पहासु - 01 - 01

अरनियां - 01 - 00

डिबाई - 00 - 01

जहांगीराबाद - 01 - 00

शिकारपुर - 01 - 02

अगौता - 00 - 01

खुर्जा - 02 - 00

..

बोली निर्वाचित महिला प्रधान

समूह तथा गांव के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

- मालती देवी, निर्वाचित प्रधान

..

गांव में बड़े पैमाने पर महिलाओं के साथ पुरूषों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे।

कमलेश देवी, निर्वाचित प्रधान

..

इन्होंने कहा..

जनपद में समूह की सात सदस्य ग्राम प्रधान व पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। यह महिलाएं अपनी दोहरी जिम्मेदारी को पूरी लगन व मेहनत के साथ पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगी। इसका ब्यौरा निदेशालय को भेज दिया गया है।

- केएन पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार

chat bot
आपका साथी