लगी सावन की झड़ी, दिनभर भिगोती रहीं रिमझिम फुहारें

बुधवार को भोर से ही सावन की झड़ी शुरू हो गई। रिमझिम फुहारों दिनभर भिगोती रहीं। बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST)
लगी सावन की झड़ी, दिनभर भिगोती रहीं रिमझिम फुहारें
लगी सावन की झड़ी, दिनभर भिगोती रहीं रिमझिम फुहारें

बुलंदशहर, जेएनएन। बुधवार को भोर से ही सावन की झड़ी शुरू हो गई। रिमझिम फुहारों दिनभर भिगोती रहीं। बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। भीषण और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली है। जबकि नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की कलई भी खुल गई। चोक-नाले और नालियों की वजह से जगह जगह जलभराव और कीचड़ सड़कों पर पसर गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि देर शाम तक आपदा की सूचनाएं नहीं प्राप्त हुई। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। रूक-रूक कर होती रही बरसात

कई दिनों से मौसम के तल्ख तेवर लोगों की समस्या बढ़ा रहे थे। उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी, लेकिन मंगलवार रात से मौसम से फिर करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। जो बुधवार तड़के सुबह तक रूक-रूक तक जारी रही। दिन में रिमझिम फुहारों की झड़ी शाम तक लगी रही। इससे तापमान नीचे आ गया और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश के साथ चली छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं ठंडक का अहसास कराने लगीं। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर थमा रहा। आसमान में छाएंगी घटाएं, बरसेंगे बदरा

कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि मानसून आने के बाद बरसात होने संकेत रहे, लेकिन बदरा बिन बरसे ही उड़ते रहे। इससे तापमान चढ़ने लगा और गर्मी बढ़ने लगी थी। अब आने वाले दिनों में आसमान में घटाए छाएंगी। बादलों की उमड़-घुमड़ भी सुनाई देगी। आगामी चार दिनों का बारिश की प्रबल संभावना है।

जलभराव में छोड़ी कागज की नाव

बारिश का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। घरों के बाहर सड़कों और घरों की रिमझिम फुहारों में भीगते रहे। जलभराव होने पर कागज की नाव भी पानी में छोड़ते रहे। कुछ इलाकों में बच्चों के अलावा बड़ों ने भी बरसात में भीगकर मस्ती की। वहीं, घरों में चाय-पकौड़ों का खूब दौर चला। इलाकों की बिजली भी हुई गुल

बरसात होने की वजह से नगर के कई इलाकों की बिजली भी गुल रही। मंगलवार देर रात से ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। बुधवार को भी बिजली आती-जाती रही। इससे लोगों को पेयजल और नहाने धोने की समस्या भी हुई।

chat bot
आपका साथी