कोरोना नियंत्रण में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही जनता

अनूपशहर में डीएम द्वारा जिले में क‌र्फ्यू लागू किए जाने के बाद रात्रि सवा नौ बजे से पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए सड़क पर मिलने वालों को जमकर हड़काया। दिन में बैंक व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को कड़ी चेतावनी दी। डीएम द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते कदम रोकने के लिए पूरे जनपद में रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक क फ्यरू लागू किए जाने के पहले दिन बुधवार की रात्रि में पुलिस की सख्ती के बाद लोग घरों में घुसे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:24 PM (IST)
कोरोना नियंत्रण में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही जनता
कोरोना नियंत्रण में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही जनता

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में डीएम द्वारा जिले में क‌र्फ्यू लागू किए जाने के बाद रात्रि सवा नौ बजे से पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए सड़क पर मिलने वालों को जमकर हड़काया। दिन में बैंक व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को कड़ी चेतावनी दी। डीएम द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते कदम रोकने के लिए पूरे जनपद में रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक क फ्यरू लागू किए जाने के पहले दिन बुधवार की रात्रि में पुलिस की सख्ती के बाद लोग घरों में घुसे। पुलिस द्वारा दिन मे ही कई बार घोषणा करा दी थी कि रात्रि नौ बजे से कफ्यरू लागू हो जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति सड़क पर नहीं मिलना चाहिए। कितु कहावत है, कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह ने सवा नौ बजे चार गाड़ियों में पुलिस टीम को बैठाकर पूरे नगर में राउन्ड लगाना प्रारम्भ कर दिया, सड़क पर मिले लोगों के साथ पुलिसिया अंदाज में बात की जिसका प्रभाव कुछ देर में ही मिल गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गुरुवार को सुबह के समय घूमने वालों की संख्या भी कम रही। दिन में भी पुलिस टीम ने बैंक व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद भी बेपरवाह सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करने से बच रहे है। अवैध चाकू के साथ ग्रामीण गिरफ्तार

स्याना में कोतवाली पुलिस ने चेकिग के दौरान एक ग्रामीण को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम एसआई संतोष कुमार मिश्रा क्षेत्र के ग्राम चिगरावठी के निकट सुरक्षा के मद्देनजर चेकिग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस पे चिगरावठी निवासी अशोक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी