लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन

अनूपशहर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:44 PM (IST)
लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन
लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रधान संगठन ने किया प्रदर्शन

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक संगठन के अध्यक्ष डा. राहुल बालियान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में तहसील लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई बैठक के बाद क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन कर एसडीएम पदम कुमार सिंह को ज्ञापन प्रेषित करते हुए उन्हें अवगत कराया है, कि गांव तेलिया नगला से संबंधित लेखपाल द्वारा डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी मृतक की भूमि पर उसके वारिश का नाम तहसील अभिलेखों में दर्ज नहीं किया है, नाम दर्ज करने के नाम पर लेखपाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। सोनम पत्नी कुलदीप निवासी तेलिया नगला द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र हेतु कई बार आवेदन किया जा चुका है, कितु रिश्वत न देने पर उसका मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, पिटू चौधरी पुत्र समय सिंह निवासी गांव खुशलगढ़ द्वारा आय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। संगठन द्वारा संबंधित लेखपालों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है, कार्यवाही न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है बैठक की अध्यक्षता वीरपाल सिंह तथा संचालन बलवीर सिंह द्वारा की गई ज्ञापन पत्र पर मुकेश कुमार, मनोज गिरी, रोहताश कुमार, शिवकुमार, सोरेन सिंह, विजय पाल सिंह, सोनू कुमार, जगबीर सिंह हरीश कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार आदि प्रधानों ने हस्ताक्षर किए।

chat bot
आपका साथी