निजीकरण के विरोध में संगठन करेगा आमरण-अनशन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय आह्वान पर निजीकरण के विरोध में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में कार्यालयों में काली पट्टी बांध कर काम किया। निजीकरण का बिल पास होने पर अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM (IST)
निजीकरण के विरोध में संगठन करेगा आमरण-अनशन
निजीकरण के विरोध में संगठन करेगा आमरण-अनशन

जेएनएन, बुलंदशहर। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय आह्वान पर निजीकरण के विरोध में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में कार्यालयों में काली पट्टी बांध कर काम किया। निजीकरण का बिल पास होने पर अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन की चेतावनी दी।

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि संगठन विधिवत निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहा है। निगम के निजी हाथों में जाने से उपभोक्ता और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। सरकार निगम को निजी हाथों में सौंपने के विचार को नहीं छोड़ेगी तब तक संगठन निजीकरण के खिलाफ अपनी लड़ाई रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने संसद में निजीकरण का बिल पेश किया तो संगठन के पदाधिकारी 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन करेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि जिले में समस्त खंड और मंडल कार्यालयों में कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांध काम किया। संगठन किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं होने देगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदीप गुप्ता, आकाश मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

दानपुर । क्षेत्र में शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह को मंदिरों में पहुंचकर बेलपत्र, धतूरा, फल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। कुछ मंदिरों पर हवन के बाद प्रसाद बांटा गया। गंगा से जल लेकर आए युवाओं ने भगवान को जल चढ़ाया। लोगों की सर्वाधिक भीड़ इंदौरखेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर पर रही। यह मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना और प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक वर्ष मेला लगता है। पाबंदी के कारण इस बार मंदिर पर मेले का आयोजन नहीं था। मंदिरों पर पूरे दिन भजन कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे।

chat bot
आपका साथी