भरभराकर गिरा मकान का लिंटर, दबकर मजदूर की मौत

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला मायापुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:34 AM (IST)
भरभराकर गिरा मकान का लिंटर, दबकर मजदूर की मौत
भरभराकर गिरा मकान का लिंटर, दबकर मजदूर की मौत

जेएनएन, बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला मायापुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना क्षेत्र के गांव नंगला मायापुर निवासी कंछिद पुत्र चरन सिंह के मकान का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार दोपहर मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ग्रामीणों ने लिंटर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला। मजदूर धर्मेद्र (37) निवासी सराय खेड़ा नई मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। मृतक मजदूर के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बुलंदशहर। बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे युवक को हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छरपा चूहापुर निवासी अमित तोमर गुरुवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया था। वह लौटते हुए जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव भांसोली के निकट पहुंचा तो अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस टीम शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई अरुण तोमर ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी