आधा दर्जन से अधिक कालोनियों की सात घंटे बत्ती रही गुल

खुर्जा नगर की आधा दर्जन कालोनियों में शुक्रवार रात सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग उबल गए। देर रात आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों को राहत मिली। बताया जा रहा है कि धरपा विद्युत केन्द्र पर मशीन में खराबी आने से समस्या हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:50 PM (IST)
आधा दर्जन से अधिक कालोनियों की सात घंटे बत्ती रही गुल
आधा दर्जन से अधिक कालोनियों की सात घंटे बत्ती रही गुल

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा नगर की आधा दर्जन कालोनियों में शुक्रवार रात सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग उबल गए। देर रात आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों को राहत मिली। बताया जा रहा है कि धरपा विद्युत केन्द्र पर मशीन में खराबी आने से समस्या हो गई थी।

शुक्रवार शाम करीब साढे सात बजे नगर के चमन विहार, प्रीत विहार, नईमंडी क्षेत्र, कालिदीकुंज, महेश वाटिका, चमन बिहार का कुछ क्षेत्र समेत करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात दस बजे तक जब बिजली नहीं आई, तो लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन खटखटाने शुरू कर दिए। बताया गया कि धरपा बिजली घर पर समस्या के चलते आपूर्ति ठप हुई है। बिजली न होने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हुई। देर रात करीब दो बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों को राहत मिली। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि धरपा बिजलीघर पर मशीन में खराबी के चलते समस्या हुई थी। उसे ठीक कराकर रात में ही आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

विधायक ने संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

स्याना । क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने स्याना तहसील के ग्राम सेगाजगतपुर में रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गयी रैली का विधायक ने शुभारंभ किया। विधायक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बरसात में जल भराव के कारण मच्छर पैदा होने की संभावना रहती है। इस लिए सभी ग्रामीण अपने घरों व आसपास के स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।

chat bot
आपका साथी