भाजपा के शासन में ही देश का हित सुरक्षित : संजीव बालियान

गांव जौली में एक जनसभा को संबोधित करते जल शक्ति मंत्री संजीव बालियान ने कहा की किसान का हित भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा में राष्ट्रहित की भावना से काम होता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:30 AM (IST)
भाजपा के शासन में ही देश का हित सुरक्षित : संजीव बालियान
भाजपा के शासन में ही देश का हित सुरक्षित : संजीव बालियान

बुलंदशहर, जेएनएन। गांव जौली में एक जनसभा को संबोधित करते जल शक्ति मंत्री संजीव बालियान ने कहा की किसान का हित भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा में राष्ट्रहित की भावना से काम होता है। बालियान सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही के पक्ष में रैली कर रहे थे।

संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने आमजन के लिए काफी कुछ किया है। पूर्व की सरकार सिर्फ अपने विषय में ही सोचती थी, लेकिन अब सोच बदल गई है। इसी का परिणाम है कि विश्व में भारत को डंका बज रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरण पाल सिंह, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक ठाकुर हरपाल सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र लोधी, हिमांशु मित्तल, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी