पूजा-अर्चना कर शनिदेव की मूर्ति स्थापित

अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव कनहेरा में शनिवार को ग्रामीणों ने शनिदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:40 PM (IST)

पूजा-अर्चना कर शनिदेव की मूर्ति स्थापित
पूजा-अर्चना कर शनिदेव की मूर्ति स्थापित

बुलंदशहर, जेएनएन। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव कनहेरा में शनिवार को ग्रामीणों ने शनिदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वृंदावन से आए मनीष गौतम व सोमेश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रो उच्चारण के बाद नवनिर्मित मंदिर में शनिदेव की मूर्ति स्थापित की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरवीर सिंह, सोमवीर सिंह, विनोद कुमार, कलुआ, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी