सरकार ने अन्नदाता को बनाया चौकीदार:डा. शोएब

कांग्रेस ने आगामी विस चुनाव के लिए जमीन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:45 PM (IST)
सरकार ने अन्नदाता को बनाया चौकीदार:डा. शोएब
सरकार ने अन्नदाता को बनाया चौकीदार:डा. शोएब

जेएनएन, बुलंदशहर। कांग्रेस ने आगामी विस चुनाव के लिए जमीन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को ब्लाक प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर गुर सिखाए।

अनूपशहर विधानसभा में कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्षों का मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा. शोएब ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने अपना बलिदान देकर भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया था। भाजपा आज फिर से देश में पूंजीपतियों की राज लाना चाहती है। प्रधानमंत्री स्वयं को देश का चौकीदार बताते हैं, लेकिन उन्होंने तो किसानों को ही चौकीदार बना दिया है। किसानों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि आगामी विस चुनाव की तैयारियों के लिए जल्द से जल्द ग्राम कमेटियों का गठन कर उनको एक्टिव किया जाए। चौधरी सोमपाल सिंह ने कहा कि आज जिस तरीका से देश का किसान सड़कों पर है। मजदूर को काम नहीं मिल रहा है। बहन- बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रदेश की जनता 2022 में सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंपेगी। राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज बिजली और डीजल के महंगे दाम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ब्लाक अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए हिदू- मुस्लिम की बात कर रही है। इस मौके पर सलाम खान, प्रशांत कुमार, तेजपाल पंडा, गजेंद्र सिंह रावत, विजय पाल सिंह, गुरु दत्त शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी