भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत नाजुक, मेरठ रेफर

12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मुहाना के युवक की अचानक हालत खराब हो गई। जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:18 PM (IST)
भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत नाजुक, मेरठ रेफर
भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत नाजुक, मेरठ रेफर

बुलंदशहर : 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मुहाना के युवक की अचानक हालत खराब हो गई। जिसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। मेडिकल में भर्ती युवक ने मरते दम तक भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।

सिकंदराबाद के पूर्व और वर्तमान सचिव पर 22 लाख की धांधली का आरोप लगाकर आरटीआइ कार्यकर्ता दीपक यादव राजे बाबू पार्क में 10 जनवरी से भूख हड़ताल पर है। मांग है कि आरोपियों सचिवों के खिलाफ कार्रवाई हो। सोमवार को विरोध जुलूस निकालते समय दीपक लड़खड़ाकर गिर गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रशासन के मंसूबे फेल, धरना जारी

देर शाम कालेआम चौकी पुलिस धरना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को धरना स्थल से फटकार लगाते हुए मौके से भगा दिया। साथ ही दरी, गद्दे और रजाई एक ई-रिक्शा में भरकर चलता कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने धरना स्थल से कुछ ही दूरी पर सामान सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर दबंगई का आरोप लगाया। धरना स्थल का खाली कराकर जैसे ही पुलिस लौटी तो ग्रामीणों ने रजाई-गद्दे और दरी उठाकर फिर धरने पर बैठ गए। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस में काफी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पार्क के सामने से हटाएंगे तो दूसरे स्थान पर भूख हड़ताल जारी रहेगी। इन्होंने कहा ..

इस प्रकारण की जानकारी नहीं है। धारा 144 जारी है, किसी को भी धरना-प्रदर्शन करना है तो उसके लिए अनुमति जरूरी है।

- सर्वेश गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी