ई-रिक्शा का रंग और मार्ग निर्धारित, शहर झेल रहा जाम का झाम

शहर में ई-रिक्शा के निर्धारित मार्ग से अलग दौड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। परिवहन विभाग ने ई- रिक्शा संचालन के लिए रंग के हिसाब मार्ग निर्धारित कर रखे हैं। शहर में तीन ई- रिक्शा स्टैंड बनाने की योजना भी फाइल में कैद है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 04:58 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 04:58 AM (IST)
ई-रिक्शा का रंग और मार्ग निर्धारित, शहर झेल रहा जाम का झाम
ई-रिक्शा का रंग और मार्ग निर्धारित, शहर झेल रहा जाम का झाम

जेएनएन, बुलंदशहर। शहर में ई-रिक्शा के निर्धारित मार्ग से अलग दौड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। परिवहन विभाग ने ई- रिक्शा संचालन के लिए रंग के हिसाब मार्ग निर्धारित कर रखे हैं। शहर में तीन ई- रिक्शा स्टैंड बनाने की योजना भी फाइल में कैद है।

परिवहन विभाग ने शहर में तीन जगह ई- रिक्शा स्टैंड बनाने की योजना तैयार की थी, लेकिन यह योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई। तीन स्थानों में से केवल एक जगह ही ई- रिक्शा स्टैंड बन पाया है। कालाआम चौराहा स्थित ई- रिक्शा स्टैंड भी शोपीस बना हुआ है। ई- रिक्शा स्टैंड पर खड़ा होने के बजाय चौराहा और सड़क पर खड़े नजर आते हैं। वहीं, ई-रिक्शा के रंग के हिसाब से मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। जिससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बने, लेकिन निर्धारित रंग और मार्ग के हिसाब से इनका संचालन नहीं होने से शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान रहते हैं। कई बार कार्ययोजना बनने के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।

एआरटीओ कार्यालय में दो हजार ई- रिक्शा पंजीकृत

एआरटीओ कार्यालय में दो हजार से अधिक ई- रिक्शा पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग पांच सौ से अधिक ई- रिक्शा का संचालन हो रहा है।

यहां बनने थे ई- रिक्शा स्टैंड

कालाआम चौराहा, पुरानी जेल मैदान, अनूपशहर स्टैंड

इन्होंने कहा..

शहर में ई- रिक्शा संचालन के लिए रंग के हिसाब से मार्ग निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित मार्ग से अलग चलने वाले ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन

chat bot
आपका साथी