सांड़ ने महिला को पटका, टीम को दौड़ाया

चोला चौकी के गांव ख्वासपुर में हिसंक हुए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:29 PM (IST)
सांड़ ने महिला को पटका, टीम को दौड़ाया
सांड़ ने महिला को पटका, टीम को दौड़ाया

बुलंदशहर, जेएनएन। चोला चौकी के गांव ख्वासपुर में हिसंक हुए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी सांड़ को पकड़ने पहुंचे, लेकिन सांड ने उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भाग कर जान बचाई।

खवासपुर गांव में कई दिनों से सांड़ घूम रहा है, जो हिसंक हो चुका है। उसके आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। मंगलवार देर शाम गांव निवासी कमलेश पत्नी विनोद पर सांड़ ने उस समय हमला कर दिया, जब वह घर से घेर जा रही थी। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को जंगलों की ओर खदेड़ दिया। सुबह ग्रामीणों ने सांड़ का फोटो डीएम रवींद्र कुमार को भेजकर उसे पकड़वाने की मांग की। डीएम के आदेश पर एडीओ पंचायत सुभाष सिंह, चोला के पशु चिकित्साधिकारी गोपाल सिंह कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से जंगल में सांड़ को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सांड़ ने टीम को दौड़ा लिया। किसी तरह ग्रामीणों ने हमलवार हुए सांड़ को घेर कर फिर से जंगल की ओर खदेड़ दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि काफी प्रयास के बाद सांड़ को घेरा गया था, लेकिन वह काफी हिसंक है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। शीघ्र सांड़ को पकड़कर दानपुर स्थित गोशाला भिजवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी