श्रमदान के संकल्प से नीम नदी के पुनर्जीवन का आगाज

जेएनएन बुलंदशहर नीम नदी के पुनर्जीवन को दैनिक जागरण की मुहिम का कारवां लगातार शिद्दत से आगे बढ़ रहा है। नीम नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई मुहिम ने मंगलवार को जनपद के स्याना में नीम नदी पर आकार लिया। डीएम रविन्द्र कुमार व नदी पुत्र रमन कांत त्यागी ने नीम नदी में श्रमदान और पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:07 PM (IST)
श्रमदान के संकल्प से नीम नदी के पुनर्जीवन का आगाज
श्रमदान के संकल्प से नीम नदी के पुनर्जीवन का आगाज

जेएनएन, बुलंदशहर : नीम नदी के पुनर्जीवन को दैनिक जागरण की मुहिम का कारवां लगातार शिद्दत से आगे बढ़ रहा है। नीम नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई मुहिम ने मंगलवार को जनपद के स्याना में नीम नदी पर आकार लिया। डीएम रविन्द्र कुमार व नदी पुत्र रमन कांत त्यागी ने नीम नदी में श्रमदान और पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। दैनिक जागरण और नीर फाउंडेशन का संकल्प नीम नदी के उद्गम स्थल से शुरू हो कर अब जनपद में पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को डीएम रविन्द्र कुमार व नदी पुत्र रमनकांत त्यागी तथा पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने नयाबांस पर नीम नदी पुनर्जीवित अभियान का श्रमदान और पौधारोपण कर शुभारंभ किया। सामाजिक संस्थाओं व आमजन ने भी श्रमदान और पौधारोपण कर नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि नीम नदी जिस प्रकार से पूर्व के वर्षो में कल-कल करती हुई बहती थी, उसी प्रकार से आज के समय में नदी को बहने के लिए उसको पुनर्जीवित किया जाना अति आवश्यक है। नीम नदी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए वर्षा से पहले नदी का चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। नदी की जमीन का चिह्नांकन करा नदी के दोनों के किनारों पर मनरेगा से ट्रेंच बनवाया जाएगा। नदी पुत्र रमनकांत त्यागी ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति हैं। संस्कृति को बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। नदियों का अस्तित्व मिटने की कगार पर पहुंचने से भूगर्भ जलस्तर लगातार गिर रहा है। नीम नदी हापुड़ से लेकर बुलंदशहर में जिला प्रशासन का सहयोग मिलने से पुनर्जीवित हो रही है। नदी को पुनर्जीवन देने को मुहिम को जनांदोलन के रूप में बदलना होगा। कार्यक्रम में तेजवीर चौधरी, संजय त्यागी, सरजू त्यागी व आशीष कुमार शामिल रहे।

..

जिले से लेकर ग्राम स्तर समिति करेंगी प्रतिभाग

नीम नदी जीर्णोद्धार के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर समितियों को गठन होगा। जिला स्तरीय समिति में डीएम अध्यक्ष व सीडीओ सदस्य सचिव, एडीएम प्रशासन, अधिशासी अभियंता सिचाई,डीएचओ,भूमि संरक्षण अधिकारी व मनरेगा डीसी सदस्य रहेंगे। तहसील स्तर की समिति में एसडीएम अध्यक्ष, बीडीओ, जेई सिचाई,वनक्षेत्राधिकारी, एडीओ कृषि व सामाजिक संस्था सदस्य के रूप में शामिल होंगे। ग्राम स्तरीय समिति में ग्राम प्रधान, लेखपाल व पंचायत सदस्य शामिल रहेंगे।

..

प्रगतिशील किसान भारत भूषण त्यागी करेंगे पौधारोपण

प्रगतिशील किसान भारत भूषण त्यागी ने नीम नदी के किनारे लेमनग्रास, खस, बांस और सहजन का पौधे रोपने की घोषणा है।

chat bot
आपका साथी