वुशू में सफलता के पंच लगा स्वजन का सम्मान बढ़ा रही राशि

खुर्जा में बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में वह आगे निकलकर वह अपने स्वजन के साथ-साथ देश का गौरव बढ़ा रही हैं। इनमें वुशू खिलाड़ी राशि सोलंकी भी लगातार सफलता के पंच लगाकर अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 08:43 PM (IST)
वुशू में सफलता के पंच लगा स्वजन का सम्मान बढ़ा रही राशि
वुशू में सफलता के पंच लगा स्वजन का सम्मान बढ़ा रही राशि

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में वह आगे निकलकर वह अपने स्वजन के साथ-साथ देश का गौरव बढ़ा रही हैं। इनमें वुशू खिलाड़ी राशि सोलंकी भी लगातार सफलता के पंच लगाकर अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही हैं।

मेहनत और जज्बे से कोई भी मुश्किल आसानी से पार की जा सकती है। ऐसा ही मजबूत इरादा गांव टेना निवासी व्यवसाई सुनील सोलंकी की 16 वर्षीय पुत्री राशि सोलंकी का है। वह पिछले चार वर्षों से वुशू मार्शल आ‌र्ट्स में सफलता के पंच लगा रही हैं। अब तक वह नेशनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। लगातार पदक जीतकर राशि ने यह साबित कर दिया है कि अभी उनके सपनों की उड़ान काफी लंबी हैं। राशि का कहना है कि वह इसी तरह से कड़ी मेहनत और लग्न से खेलती रहेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह पदक जरूर लाएंगी।

इस तरह लगाए सफलता के पंच

वर्ष 2017 में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में खेलते हुए राशि ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद उनके हौंसले बुलंद हो गए। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई करते हुए नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई। जनवरी 2018 में उन्होंने पंजाब के जालंधर में आयोजित हुई सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में भाग लिया और अच्छा खेलते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद उन्होंने बेस्ट बंगाल कोलकाता में हुई 19वीं नेशनल सब जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम कर लिया। इसी तरह उन्होंने मार्च 2021 में झारखंड में हुई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाईं। वहीं मार्च 2020 में अलीगढ़ में हुई 19वीं यूपी स्टेट सब जूनियर और वर्ष 2021 में मेरठ में हुई 20वीं यूपी स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना सपना

राशि सोलंकी ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहती हैं। जिससे उनके माता-पिता का सम्मान और भी अधिक बढ़ सके। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कोच अमित शर्मा के सहयोग से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जरूर जीतेंगी। उसकी उन्हें पूरी उम्मीद हैं।

बोले कोच..

राशि काफी अच्छा खेलती हैं और लगातार प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर वह अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ा रही हैं। उनसे उम्मीद हैं कि वह आगे भी इसी तरह पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

-अमित शर्मा, चीफ कोच एवं नेशनल ए ग्रेड जज व रेफरी।

chat bot
आपका साथी