शिक्षकों का डीआइओएस दफ्तर पर धरना

लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में डीआइओएस दफ्तर पर धरना दिया। धरना देने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीआइओएस को सौंपा। जल्द मांग पूरी ना होने पर पुन धरना देने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:37 AM (IST)
शिक्षकों का डीआइओएस दफ्तर पर धरना
शिक्षकों का डीआइओएस दफ्तर पर धरना

जेएनएन, बुलंदशहर। लंबित मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में डीआइओएस दफ्तर पर धरना दिया। धरना देने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीआइओएस को सौंपा। जल्द मांग पूरी ना होने पर पुन: धरना देने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा कि पेंशन व्यवस्था से शिक्षकों का जीवन चलता था। पुरानी पेंशन व्यवस्था को सरकार तत्काल बहाल करे। वित्तविहीन शिक्षकों को समान काम समान वेतन की व्यवस्था को लागू करे। महंगाई भत्ते को पूर्व की तरह दिया जाए। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए। चयन बोर्ड अधिनियम की धारा-21 को यथावत रखा जाए। महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश की सुविधा की सुविधा को अनिवार्य रूप से अनुमन्य करने की व्यवस्था की जाए। शिक्षकों के तबादले की नीति में संशोधन किया। सामूहिक बीमा को पुन: चालू किया जाए। योगेंद्र सिंह मंत्री, जितेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजभान शर्मा, वीएस उपाध्याय, रामेश्वर शर्मा, जाकिर, प्रहलाद, बी.डी शर्मा, विनोद कुमार, अरविद और संजय आदि मौजूद रहे। राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जनजागरण रैली

अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। विश्व हिदू परिषद के नेतृत्व में जन जागरण बाइक रैली रैली नगर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों से गुजरी।

बाबा बुद्ध नाथ की कुटी स्थित हिदू परिषद व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ एकत्र हुए। स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी व विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनीश गहलौत ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व विहिप कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनों को भगवा पगड़ी पहना कर पुष्प वर्षा की। बाइक रैली का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। रैली में विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में लोगों से श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण में सहयोग की अपील की। डीजे के माध्यम से भगवान श्रीराम का जय जयकार करते हुए रैली नगर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों से गुजरी। रैली में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विहिप जिलाध्यक्ष अनीश गहलौत, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह अहलावत, तनुज शर्मा, मनोज शर्मा, मोहित शर्मा, नीरज बढ्डा, नीरज फोगाट, उमेश रुड़कीवाल, राजू डारौली, सुरेन्द्र, सोनू सक्सेना व सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी