शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मारे छापे, तीन नमूने भरे

जेएनएन बुलंदशहर मिलावटी सरसों तेल की ब्रिकी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभागीय टीम ने पुरानी अनाज मंडी स्थित तीन सरसो के तेल बेचने वाले दुकानदारों ने छापेमारी की। टीम से दो सरसो के ब्रांड के तीन नमूने भरे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:43 PM (IST)
शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मारे छापे, तीन नमूने भरे
शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मारे छापे, तीन नमूने भरे

जेएनएन, बुलंदशहर: मिलावटी सरसों तेल की ब्रिकी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभागीय टीम ने पुरानी अनाज मंडी स्थित तीन सरसो के तेल बेचने वाले दुकानदारों ने छापेमारी की। टीम से दो सरसो के ब्रांड के तीन नमूने भरे।

सिकन्दराबाद के पुरानी अनाज मंडी में ब्रिकी किये जा रहे सरसो के कुछ ब्रांड में मिलावट की सूचना खाद्यय विभाग को दी गई थी। जिसको लेकर रविवार की दोपहर खाद्यय सुरक्षा की टीम ने तीन दुकानों पर छापे मारे। टीम ने दुकानों के स्टॉक की जांच की। जिससे अन्य दुकानदारो में हड़कम्प मच गया। कुछ व्यापारी दुकान बंद कर भाग निकले। मुख्य खाद्यय सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तीन दुकानों से श्री दर्शन व कोल्हूराज नाम से बेचे जा रहे सरसो से तेल के तीन तीन नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच को प्रयोगशाला भेजा जा रहा। टीम में उप मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, मनोज गौड़, यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।

गांव की खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने किया हवन बुलंदशहर: क्षेत्र के तुलसीगढ़ी गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली के लिए हवन किया। यह हवन आचार्य विशाल कुमार ने विधिवत संपन्न कराया। हवन सुबह दस बजे शुरू होकर दोपहर तक चला। इसके बाद पूरे गांव में प्रसाद वितरण किया गया। हवन के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इन बीमारियों को रोकने के लिए गांव के लोग धनराशि एकत्रित करके प्रत्येक वर्ष हवन का आयोजन करते है। इस हवन में गिलोय समेत अन्य जड़ी बूटी की आहूति दी जाती है। रात को प्रत्येक घर में गंधक युक्त जड़ी बूटी का मिश्रण अग्नि पर जलाया जाता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस मिश्रण के जलने से बरसात के मौसम में पैदा होने वाले दूषित कीट नष्ट हो जाते हैं। जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा कम हो जाता है। बता दें कि दानपुर क्षेत्र में बरसात के मौसम में हवन करने की परंपरा बेहद पुरानी है। इस दिन लोग सभी घरेलू काम काज छोड़कर हवन में भाग लेते हैं।

chat bot
आपका साथी