कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर ट्राली रैली को पुलिस ने गांव मामऊ पर जबरन रोक दिया। जिसको लेकर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन

जेएनएन, बुलंदशहर। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर ट्राली रैली को पुलिस ने गांव मामऊ पर जबरन रोक दिया। जिसको लेकर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साए किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसान सभा के तहसील सचिव जयभगवान शर्मा ने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों की जायज आवाज को दबाना चाहता है,लेकिन ऐसा नही होगा। रविवार से किसान दिल्ली बार्डर पर जाना भी शुरू करेंगे व तहसील के समस्त गांवो में आंदोलन को तेज किया जायेगा। बच्चू सिंह ने कहा कि किसानों के हित में कृषि कानून को वापस लेना चाहिए।

घटतौली को लेकर किसानों ने किया हंगामा

गांव बंभौरा में लगे तौल केंद्र पर की जा रही घटतौली को लेकर किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने तौल नहीं होने दी। अधिकारियों के समझाने पर दोपहर बाद तौल हो सकी।

गांव बंभौरा के चंदनपुर के तौल केंद्र पर की जा रही घटतौली को लेकर किसानों ने शानिवार को जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि एक बुग्गी में 16 कुंतल के सापेक्ष तीन कुंतल गन्ना अधिक लिया जा रहा है। धर्मकांटे और तौल केंद्र के कांटे में तीन कुंतल का अंतर आ रहा है। इसे लेकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए तौल नहीं होने दी। शिकायत पर पहुंचे अधिकारी सुरेश शर्मा ने किसानों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन किसान कांटे को सही किए जाने तक तौल नहीं करने पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद दोपहर बाद किसान गन्ना तौलने के लिए राजी हो पाए। इस दौरान ओमप्रकाश चौहान, संजीव सिंह, यशवीर सिंह, चुन्नी सिंह आदि सहित अनेक किसान रहे।

इस संबंध में चंदनपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने कहा कि तौल केंद्र पर किसी भी प्रकार की घटतौली नहीं हो रही। धर्मकांटे की तौल को सही नहीं माना का सकता। तौल केंद्र में अलग अलग प्रकार के कांटे हैं जिनपर किसान अपना गन्ना तौलवाकर चेक कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी