दीदी की खुशियों में शामिल हो सुहानी ने सजाएं भविष्य के सपने

जेएनएन बुलंदशहर ये खुशी कुछ अलग थी। नन्हीं सुहानी गुरुवार को केक काट रही थी तो उसके सामने नामचीन हस्तियां थी। आखिर वह दीदी का जन्मदिन में सेलीब्रेटी जो बन गयी थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:18 PM (IST)
दीदी की खुशियों में शामिल हो सुहानी ने सजाएं भविष्य के सपने
दीदी की खुशियों में शामिल हो सुहानी ने सजाएं भविष्य के सपने

जेएनएन ,बुलंदशहर : ये खुशी कुछ अलग थी। नन्हीं सुहानी गुरुवार को केक काट रही थी तो उसके सामने नामचीन हस्तियां थी। आखिर वह दीदी का जन्मदिन में सेलीब्रेटी जो बन गयी थी। सुहानी को गोद में उठाकर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने केक खिलाया तो हर कोई इस नई पहल का मुरीद हो गया। मात्र ढाई साल की उम्र में पिता का साया खो चुकी सुहानी के लिए यह सब एक सपने सरीखा था। आखिर, अभावों की जिदगी से निकलकर सुहानी के नन्हें कदम सुनहरे भविष्य की ओर जो बढ़ रहे थे। जन्मदिन पर इस शुरूआत- संकल्प ने जिले में मां-बाप का साया खो चुके बच्चों को संरक्षण देने की पहल आगे बढ़ेगी, ऐसी उम्मीद है।

सुहानी गुलावठी क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी नीरज की बेटी है। पिता की छह माह पूर्व एक दुर्घटना में मौत हो गयी। मां गृहणी थी। आय का कोई साधन नहीं था। सुहानी और उसका भाई पप्पू दोनों स्कूल जाते थे। आर्थिक स्थिति आड़े आयी तो मां ने बेटे को स्कूल भेजने का फैसला लिया। सुहानी को तंगी ने घर पर रुकने को मजबूर कर दिया। सुहानी पढ़ना चाहती थी लेकिन मजबूरी ने उसे घर की चाहर दीवारी में कैद करके रख दिया। इसी दौरान अचानक मजबूरियां की किस्सा गोई जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया तक पहुंची। उन्होंने सुहानी को घर की चाहरदीवारी से स्कूल के भवन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने सुहानी को उसके घर से बुलाकर अपनी गोद दी। घोषणा की, सुहानी की शिक्षा व सभी खर्च की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने सुहानी को अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाया। हर सुविधा पढ़ने की उपलब्ध करायी। गुरुवार को इस दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक और नयी पहल की। बुधवार को उनका जन्मदिन था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुहानी को घर पर होने वाले कार्यक्रम में बुलाया। जिलेभर की राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक हस्तियों के बीच उन्होंने सुहानी संग केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान गोद में उठाकर उन्होंने सुहानी को केक खिलाया तो हर किसी ने इसकी सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद सभी लोगों से भी ऐसी पहल करने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी