शासन ने किया गन्ना किसानों को 9 करोड़ का भुगतान

बुलंदशहर जेएनएन। थाना क्षेत्र स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स ने उत्तर प्रदेश शासन से मिली 9 क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:06 PM (IST)
शासन ने किया गन्ना किसानों  को 9 करोड़ का भुगतान
शासन ने किया गन्ना किसानों को 9 करोड़ का भुगतान

बुलंदशहर, जेएनएन। थाना क्षेत्र स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स ने उत्तर प्रदेश शासन से मिली 9 करोड़ रुपये की राशि से लगभग 18 हजार गन्ना किसानों का भुगतान किया है। उक्त जानकारी चीनी मिल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक संजय शर्मा व प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा ने दी। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने गन्ना किसानों के लिए मिल को जल्दी चालू करने की बात कही। विधायक संजय शर्मा ने प्रधान प्रबंधक से मिल की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। किसान काफी दिन से गन्ने के पूरे भुगतान की मांग कर रहे थे। रविवार को चीनी मिल के गेस्ट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में विधायक संजय शर्मा ने बताया कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए शासन से 9 करोड़ रुपये की राशि हमारी दी किसान सहकारी चीनी मिल को प्राप्त हुई है। इस राशि से गन्ना किसानों का शीघ्र भुगतान करने के विषय में प्रधान बंधक से वार्ता की गई थी। इसी विषय पर प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 करोड़ रुपये की राशि से 18054 गन्ना किसानों का 16 मार्च से 21 मार्च तक का भुगतान उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों का लगभग 80 प्रतिशत राशि का भुगतान अब तक किया जा चुका है। इसके अलावा प्रधान प्रबंधक ने बताया कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही मिल चालू कर दी जाएगी। मिल के पेराई सत्र में कोई बाधा न आए इसके लिए भी अभी से तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी