चली तेज हवा, झमाझम हुई बरसात

जेएनएन बुलंदशहर तापमान पड़ोसी जिलों पर प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जिले पर भी असर दिखा रहा है। जिसकी वजह से आसमान में बदली छा रही है और धूप भी खिल रही है। जबकि मंगलवार देर शाम तेज हवा चली और आसमान में बदरा छा गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:45 PM (IST)
चली तेज हवा, झमाझम हुई बरसात
चली तेज हवा, झमाझम हुई बरसात

जेएनएन, बुलंदशहर तापमान: पड़ोसी जिलों पर प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जिले पर भी असर दिखा रहा है। जिसकी वजह से आसमान में बदली छा रही है और धूप भी खिल रही है। जबकि मंगलवार देर शाम तेज हवा चली और आसमान में बदरा छा गए। चमक-गरज के साथ झमाझम बरसात होने लगी। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह खंड वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

मंगलवार को दिन भर आसमान में साफ रहा। सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप भी खिली। हालांकि बदली भी छाई। शाम के समय पड़ोसी जिलों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिले पर भी प्रभावी होने लगा। आसमान में घटाए छाने से कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा। तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। बादलों की उमड़-धुमड़ शुरू हो गई। झमाझम बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जहां बनेगा कम दबाव का क्षेत्र वहां होगी बरसात

केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि मंगलवार को भी आसपास के जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बरसात हुई। जिसका असर जिले पर भी पड़ा और मौसम का मिजाज बदल गया। चमक-गरज के साथ झमाझम बरसात हुई। हालांकि अभी तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जहां कम दबाव का क्षेत्र बनेगा वहां बरसात होगी। जहां इसका असर कम दिखेगा वहां बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। हवा की गति भी बढ़ने के आसार रहेंगे। इससे तापमान नीचे आएगा और गर्मी का प्रकोप नहीं झेलना पड़ेगा। नाले और नालियां चोक होने सड़कें हुई जलमग्न

करीब 40 मिनट की बरसात ने नगर पालिका के दावों की कलई खोल दी। नाले और नालियां चोक होने की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में यह समस्या अधिक विकराल रही। पानी उतरने के लिए घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ही गंतव्य को जा सके।

chat bot
आपका साथी