सख्ती बरकरार, बेवजह घर से निकलने पर पड़ेंगी लाठियां

एक दिन लापरवाही रहने के बाद लॉकडाउन थ्री के पांचवे दिन भी लॉकडाउन में सख्ती दिखाई दी। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने हर चौराहे पर पहुंचकर पुलिस को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 11:00 PM (IST)
सख्ती बरकरार, बेवजह घर से निकलने पर पड़ेंगी लाठियां
सख्ती बरकरार, बेवजह घर से निकलने पर पड़ेंगी लाठियां

बुलंदशहर, जेएनएन। एक दिन लापरवाही रहने के बाद लॉकडाउन थ्री के पांचवे दिन भी लॉकडाउन में सख्ती दिखाई दी। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने हर चौराहे पर पहुंचकर पुलिस को संबोधित किया। फोर्स को बताया गया कि अब जिले में शाम सात बजे से सुबह के सात बजे तक कड़ी सख्ती रहेगी। इस समयावधि में केवल इमरजेंसी वाले लोग ही सुबूत के साथ बाहर निकल सकते हैं। यदि कोई भी बेवजह घूमता मिला तो उस पर लाठियां पड़ेगी। हालांकि दिन में भी लॉकडाउन का इसी तरह से पालन कराया जाएगा, लेकिन दिन में राशन, सब्जी अन्य जरूरतमंद काम करने की छूट है। सभी हॉट स्पॉट पर भी पुलिस की सख्ती बरकरार रही।

अब ऐसे होगी व्यक्ति व वाहन की जांच

शहर के हर चौराहे पर पुलिस हर व्यक्ति को रोकेगी। व्यक्ति से पूछा जाएगा कि वह अपने घर से बाहर किस काम से निकले हैं। इसके बाद व्यक्ति कारण बताएगा। इस कारण का पुलिस सुबूत मांगेगी। जैसे मेडिकल का कोई कागजात, वाहन संबंधी समस्या आदि सुबूत देने के बाद ही छोड़ा जाएगा। अन्यथा व्यक्ति बाहर निकलने का सुबूत नहीं दिखा पाता है तो उसका उसी समय वाहन का चालान किया जाएगा। व्यक्ति के खिलाफ महामारी बीमारी फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम-एसएसपी ने हर चौराहे पर पहुंच किया जागरूक

शुक्रवार को डीएम-एसएसपी शहर के ही नहीं, देहात के कस्बों के भी चौराहों पर पहुंचे। यहां पर ड्यूटी दे रही पुलिस को जागरूक करते हुए बताया गया कि वह शाम सात बजे से सुबह के सात बजे तक अतिरिक्त सख्ती कर दें। दिन में भी सख्ती बरकरार रखे। केवल जरूरतमंद को ही जाने दे। इसके अलावा खुद भी कोरोना बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए उपाए करते रहे। समय समय पर सैनिटाइजर से हाथ धोने, मास्क लगाने के निर्देश दिए। हॉट स्पॉट में रहने वालों की जानी समस्याएं

मोहल्ला ईटारोडी, मोहल्ला मदरसा खैराती, मोहल्ला साठा, संस्कार अस्पताल, कस्बा जहांगीराबाद, शिकारपुर का मंडी मोहल्ला, बुगरासी का मोहल्ला कंकरवाला, जिला महिला अस्पताल, राधानगर मोहल्ला, बीबीनगर का गांव निसुरखा, सिकंदराबाद का मोहल्ला मिर्दबाड़ा, छासियावाड़ा, किशोरी बाग हॉट स्पॉट है। शुक्रवार को यहां पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र पहुंचे। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। होम डिलीवरी की व्यवस्था जानी। हालांकि सबकुछ सही मिला। लोगों की भी शिकायत नहीं मिली। प्रशासन के काम से लोग खुश नजर आए। अब जो लोग बेवजह अपने घर से बाहर आएंगे। उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। मुकदमे तो दर्ज हो ही रहे हैं। अब मौके से ही गिरफ्तार किया जाएगा। हॉट स्पॉट में हर सुविधा घर पर ही दी जा रही है। मैं खुद हॉट स्पॉट के अलावा शहर का निरीक्षण कर रहा हूं।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी

पुलिस को कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से लाठियों से भी बात की जाएगी। लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी