नरसेना में दो पक्षों में पथराव, चार घायल

ऊंचागांव में नरसेना में शराब पीकर गाली गलौच का विरोध करने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:23 PM (IST)
नरसेना में दो पक्षों में पथराव, चार घायल
नरसेना में दो पक्षों में पथराव, चार घायल

जेएनएन, बुलंदशहर। ऊंचागांव में नरसेना में शराब पीकर गाली गलौच का विरोध करने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

गांव नरसेना शुक्रवार रात कुछ महिलाएं गर्मी के चलते अपने घरों के दरवाजे पर बैठी थी। जिसको देखकर गांव का सुखबीर शराब पीकर गाली गलौच करने लगा। गाली गलौंच का जितेन्द्र ने विरोध किया तो सुखबीर के भाई व पुत्रों ने उसके व उसके भाई ललित और विकास पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। पथराव में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग समझौता करने की बात कह रहे है। समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज कार्रवाही की जाएगी।

नगर में बाइक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान

शिकारपुर। पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। लगातार हो रही बाइक चोरी एवं पुलिस द्वारा उनका खुलासा नहीं किए जाने से चोरी की घटनाओं में लिप्त चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में करीब पांच बाइक चोरी की घटनाएं हुई, लेकिन किसी मामले का भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। वहीं, शुक्रवार को भी जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बुढ़ाना निवासी विजेंद्र पुत्र मुख्तयार जवाहर मंडी में सामान लेने के लिए आए। मार्केट में बाइक खड़ी कर सामान लेने के लिए चले गए। जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। उक्त सभी घटनाओं को लेकर नागरिकों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद के मुताबिक पुलिस जल्दी मामलों का खुलासा करने के लिए प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी