योगी सरकार में भय व अपराध मुक्त बना प्रदेश : कटारिया

योगी सरकार में प्रदेश अद्भुत अतुलनीय व बेमिसाल प्रदेश बना है। योगी सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ गए। प्रदेश में भय व अपराध मुक्त बन गया। सरकारी भर्तियों को पारदर्शी बना कर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कस दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:20 PM (IST)
योगी सरकार में भय व अपराध मुक्त बना प्रदेश : कटारिया
योगी सरकार में भय व अपराध मुक्त बना प्रदेश : कटारिया

बुलंदशहर, जेएनएन। योगी सरकार में प्रदेश अद्भुत, अतुलनीय व बेमिसाल प्रदेश बना है। योगी सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़ गए। प्रदेश में भय व अपराध मुक्त बन गया। सरकारी भर्तियों को पारदर्शी बना कर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कस दिया है। सपा-बसपा सरकार में पुलिस भर्ती में सूची बन कर आ जाती थी, लेकिन योगी सरकार में नौकरियों में धांधली पर रोक लगी है। यह बाते परिवहन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कही।

नुमाइश स्थित निकुंज हाल में रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। परिवहन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में भय व अपराध मुक्त प्रदेश बन चुका है। योगी सरकार से पहले प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती कारोबार में रूप में फल-फूल रहे थे। बहन-बेटियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं थी। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ। प्रदेश में भय व अपराध मुक्त बनाना योगी सकरार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पिछली सरकारों में उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने के लिए तैयार नहीं थे। कारोबारियों को अच्छी सड़के, बिजली और जानमाल की सुरक्षा की गारंटी देकर योगी सरकार ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण किया है। प्रदेश का औद्योगिकरण होने के बाद रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। प्रदेश में सड़कों के जाल से लेकर बारी-बारी से उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई। इससे पूर्व उन्होंने विकास की लहर हर गांव हर शहर पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, बिमला सोलंकी, अनिता राजपूत, संजय शर्मा, बिजेन्द्र खटीक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी