एसएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ

मिशन शक्ति अभियान के तहत एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने स्याना कोतवाली परिसर में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों ने विधि विधान द्वारा यज्ञ का आयोजन भी किया। कोतवाली में मौजूद नगर के राजनैतिक समाजिक व गणमान्य लोगों ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:44 PM (IST)
एसएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ
एसएसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ

जेएनएन, बुलंदशहर। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने स्याना कोतवाली परिसर में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों ने विधि विधान द्वारा यज्ञ का आयोजन भी किया। कोतवाली में मौजूद नगर के राजनैतिक, समाजिक व गणमान्य लोगों ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। महिला अपनी बात को पुलिस के समक्ष सही तरीके से रख सकेंगी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्या सुनने के लिए 24 घंटे महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, वैभव रस्तोगी, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी, सुधीर अग्रवाल, गायत्री परिवार से संजय त्यागी, मुनीश त्यागी, हरिश चंद प्रजापति, रवि सिघल व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन में सांसद भोला सिंह का किया स्वागत

शिकारपुर तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से संसद सदस्य डा. भोला सिंह का स्वागत समारोह किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेम सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वीर यादव, महासचिव प्रदीप कुमार गिरि द्वारा सांसद का स्वागत किया गया। सांसद डा. भोला सिंह के समक्ष ग्रामीण न्यायालय की मांग रखते हुए ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तहसील में ही मेरा पैतृक गांव हैं क्षेत्र के विकास के लिए व हर संभव मदद के लिए कटिबद्ध हूं। जमीन न मिलने के कारण कई योजना तहसील शिकारपुर से दूसरी तहसीलों में चली गई हैं। जल्दी ही एक डिग्री कालेज की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में कांति प्रसाद गोस्वामी, बुद्धसेन सैनी, सलमान हैदर, मुमताज अली, राकेश कुमार शर्मा के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष चीनू जैन, सुरेश प्रधान, रंजीत सैनी, टिकलू शर्मा, पिटू चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी