फिर से शुरू हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर फिर से सैनिटाइजर का छिड़काव होना शुरू हो गया है। नगरपालिका द्वारा अभी महज कुछ ही स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:57 PM (IST)
फिर से शुरू हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव
फिर से शुरू हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव

बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर फिर से सैनिटाइजर का छिड़काव होना शुरू हो गया है। नगरपालिका द्वारा अभी महज कुछ ही स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा था। वहीं शुक्रवार से सैनिटाइजर छिड़काव करने का दायरा बढ़ा दिया गया है। जेवर अड्डा चौराहे से एसडीएम लवी त्रिपाठी व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद द्वारा सैनिटाइजर की दो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन गाड़ियों द्वारा गांधी मार्ग, कबाड़ी बाजार चौराहा, सुभाष मार्ग, ककराला, दाताराम चौक समेत कई मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान छिड़काव करने वाले कर्मियों ने लोगों से मास्क का प्रयोग करने और शारीरिक दूरी बनाने की अपील की। उधर ईओ जेके आनंद ने बताया कि अब लगातार नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा। मास्क न पहनने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। 12 दुकानदारों पर मुकदमा, 74 चालान काटे

संस, गुलावठी: कोरोना काल में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती कर रही है। कोविड 19 के नियमों की अनदेखी के आरोप में पुलिस ने 12 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। जबकि बिना मास्क सड़क पर घूमने पर 74 लोगों के चालान काट उनसे जुर्माना वसूला है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 39 दुकानदारों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा किया जा चुका है जबकि मास्क न लगाने पर 500 से अधिक लोगों के चालान काट उनसे जुर्माना वसूला जा चुका है।

chat bot
आपका साथी