छात्राओं ने स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित कर नाम किया रोशन

जेएनएन बुलंदशहर 33 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021-22 में ललिता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM (IST)
छात्राओं ने स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित कर नाम किया रोशन
छात्राओं ने स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित कर नाम किया रोशन

जेएनएन, बुलंदशहर : 33 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021-22 में ललिता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित किए हैं।

प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने बताया कि मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें इस सेवा भारती के तीन प्रांतों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मेरठ एवं ब्रज प्रांत के 16 जिले और उत्तराखंड के 14 जिलों के विद्यालय शामिल रहे। ललता प्रसाद विद्यालय की कुल छह बालिकाओं ने हुनर का प्रदर्शन किया। अंडर-17 में कुमारी प्राची राठी ने ऊंची कूद एवं लंबी कूद में स्वर्ण पदक, वंदना शर्मा ने गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किए। अंडर-19 में कनिष्का ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, राधिका सिंह ने गोला फेंक में रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, शिवांगी दहलान एवं शिवानी चतुर्थ स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए कुमारी प्राची, कनिष्का, राधिका के नाम चयनित हुए हैं। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। खेल आचार्या सोनम कुलश्रेष्ठ ने विजेता छात्राओं को बधाई दी है।

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जेएनएन , सिकंदराबाद: विकास खंड के जौली गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में न्याय पंचायत क्षेत्र के संकुल विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि खेलकूद शारीरिक विकास होता है। मंच मिलने पर उसमें प्रतिभागियों को आगे बढ़ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इस दौरान विभिन्न दौड, लंबी, ऊंची व लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी की स्कूल वार व न्याय पंचायत वार प्रतियोगिता हुई। जिसमें चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी