खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक : डा. अंतुल

गुलावठी में वैदिक इंटर कालेज औरंगाबाद अहीर में तीन दिवसीय आठवीं सीनियर नेशनल टारगेट बाल चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM (IST)
खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक : डा. अंतुल
खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक : डा. अंतुल

बुलंदशहर, जेएनएन। गुलावठी में वैदिक इंटर कालेज औरंगाबाद अहीर में तीन दिवसीय आठवीं सीनियर नेशनल टारगेट बाल चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ने किया। उद्घाटन मैच दिल्ली व तमिलनाडु की टीम के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम विजयी रही।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने पर जोर दिया। कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। इससे पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, कमल यादव आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उनका आभार जताया। इस मौके पर शैलेश तेवतिया, अशोक बिधूड़ी, हरेंद्र यादव, मुदित शर्मा, नवीन तेवतिया, रोहताश प्रधान, योगेन्द्र शर्मा, सुंदरपाल सिंह कोटा, रामदत्त शर्मा, देवेंद्र प्रधान, तेजवीर सिंह कुरली आदि मौजूद रहे। क्रास कंट्री रेस में बिजेंद्र, विनय और सुरेश ने बिखेरा जलवा

दानपुर। क्षेत्र के खेड़ियाबक्स गांव में बुधवार को क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। यह रेस अखिल भारतीय संस्था श्री राम फिजीकल एसोसियेशन की ओर से आयोजित की गई थी। रेस का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष संतोष राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने से युवाओं का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे युवाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रेस में क्षेत्र के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रेस में बिजेंद्र ने पहला, विनय ने दूसरा और सुरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह रेस 12 किमी की थी। सफल खिलाड़ियों को संस्था के पदाधिकारियों ने मेडल, खेल का सामान और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष रश्मि शर्मा, विकास वाष्र्णेय, उमेशचंद शर्मा, नबाव सिंह गुड्डू, हरपाल सिंह, नमन राठी, मयंक वाष्र्णेय, दीपक शर्मा, अजय कुमार, विशाल चतुर्वेदी, कुलदीप गोला राकिन्स लोधी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी