सैनी समाज की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार

सैनी समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर अपने विचार रखे और समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:41 PM (IST)
सैनी समाज की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार
सैनी समाज की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार

बुलंदशहर, जेएनएन: सैनी समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर अपने विचार रखे और समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की। वहीं सभी से एकजुट रहने का आह्वान भी किया गया।

मंगलवार को सुभाष मार्ग स्थित शगुन मैरिज होम में सैनी समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी पहुंचे। जिनका समाज के लोगों ने स्वागत किया। जिसके बाद राजकुमार सैनी ने समाज को एकजुट होकर विकास की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सैनी समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अवगत कराया। वहीं बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा पर भी जोर दिया। इसमें जीतू सैनी, दीपक, प्रशांत, गौतम सैनी, राजीव, सुरेश, आशाराम, मनोहरलाल, अमित आदि रहे।

एबीवीपी की नगर इकाई का पुनर्गठन

संवाद सूत्र, पहासू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक का आयोजन कर नगर इकाई का पुनर्गठन किया।

कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का शुभारंभ संगठन के प्रदेश सह मंत्री दिवाकर चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के उद्देश्य व कार्य पर प्रकाश डाला। जिसके बाद नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ऋषभ मुदगल को नगर अध्यक्ष, तरुण शर्मा व अरुण कुमार को नगर उपाध्यक्ष, आयुष राघव व यश सारस्वत को तहसील सह संयोजक, चिटू कुमार को नगर मंत्री, शिवम कौशिक, हेमंत शर्मा, हर्षित पाठक, सुमित राघव, मनीष ठाकुर को नगर सहमंत्री मनोनित किया गया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई। इसमें लकी चौधरी, तरुण तिवारी, लोकेश शर्मा, विष्णु कुमार, कान्हा शर्मा, आकाश सोनी, विराट, हिमांशु राज, तरुण कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी