भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से जनता त्रस्त: नागर

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र ¨सह नागर ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता का माहौल है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से जनता त्रस्त: नागर
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से जनता त्रस्त: नागर

बुलंदशहर: सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र ¨सह नागर ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता का माहौल है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। गुरुवार देर रात को सपा की सामाजिक न्याय एवं देश बचाओ साईकिल यात्रा बुलंदशहर पहुंची। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार सुबह शहर के विराट फार्म हाउस से साइकिल यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र ¨सह नागर ने कहा कि जनता 2019 के चुनाव का इंतजार कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और डालर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। प्रदेश में योगी सरकार कुछ भी विकास कार्य नहीं कर पा रही है और अखिलेश यादव सरकार के किए कामों का फीता काट रही है। प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती व दुष्कर्म जैसे अपराध हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि साईकिल रैली के माध्यम से सपा यह संदेश देना चाहती है कि अबकी बार देश व प्रदेश में सपा की सरकार होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बादल यादव ने किया। इसके बाद रैली काला आम चौराहे होते हुए सिकंदराबाद के लिए रवाना हो गई। साईकिल यात्रा गाजीपुर से अभिषेक यादव, आदिल, चंद्रशेखर चौधरी व संदीप यादव के नेतृत्व में यहां पहुंची। इस अवसर पर हाजी अख्तर, हरीश लोधी, नरेंद्र कुमार, जुगेंद्र यादव, र¨वद्र लोधी, डा. ज्ञान ¨सह, ¨बटू यादव, ¨पटू प्रमुख, शकील प्रधान आदि शामिल रहे। साइकिल यात्रा के दौरान कई बार नगर में काला आम चौराहे के पास जाम के हालात बने।

chat bot
आपका साथी