छह नलकूपों से मोटर चोरी

क्षेत्र के गांव ईलना से अज्ञात चोरों ने छह किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर छह बिजली की मोटर चोरी कर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:07 PM (IST)
छह नलकूपों से मोटर चोरी
छह नलकूपों से मोटर चोरी

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव ईलना से अज्ञात चोरों ने छह किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर छह बिजली की मोटर चोरी कर ले गए। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

पीड़ित किसानों ने थाना औरंगाबाद में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव ईलना निवासी किसान रामचन्दर जाटव, सुरेन्द्र लोधी, नत्थी सिंह, प्रेमपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह समेत सात किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर व कूमल कर बिजली की छह मोटर चोरी कर ले गये। जबकि एक किसान के नलकूप में समर लगा होने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने नलकूपों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मां चामुंडा मंदिर से बैट्री और इनवर्टर चोरी कर ले गये। इस घटना से दो माह पहले भी करीब 19 किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी हो चुकी हैं। सभी पीड़ित किसानों ने थाना औरंगाबाद में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इसी मामले में कार्यवाहक एसओ अशोक कुमार ने बताया कि किसानों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला लापता

अहमदगढ़ : क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी पत्नी चार सितंबर शाम करीब चार बजे सामान खरीदने बाजार गई थी। वहीं से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसका कहीं पता नहीं चला है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी